लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन ने स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चा के कर्मचारियों से कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील की

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा पर तैनात लोगों से कहा है कि तय योजना के मुताबिक कोविड-19 रोधी टीका लगवाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि टीका सुरक्षित है और प्रतिरोधक क्षमता के सभी मानकों को पूरा करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा पर तैनात कर्मचारियों से अपील करता हूं कि योजना के मुताबिक कोविड-19 रोधी टीका लगवाएं। टीका सुरक्षित है। किसी अफवाह या गलत सूचना पर विश्वास नहीं करें।’’

उन्होंने कहा कि देश में टीका लगवाने के बाद कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखा गया है और ऐसे मामले महज 0.0004 फीसदी ही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 टीकाकरण के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। सभी राज्य सरकारों से कहा गया है कि सभी स्वास्थ्यकर्मी और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को टीका लगवाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू