लाइव न्यूज़ :

तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, एक की मौत, एक अन्य जख्मी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:28 IST

Open in App

सासाराम (बिहार), 25 मई जिले में भानस पुलिस चौकी के कटियारा गांव में सोमवार की रात तिलक समारोह के दौरान की गयी हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

भानस चौकी के प्रभारी उपेन्द्र नारायण यादव ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान दावथ थाना क्षेत्र के बड़की परसिया गांव निवासी रामपति पासवान के पुत्र अनिल पासवान (23) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि कटियारा गांव निवासी फूलन पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान की शादी परसिया गांव निवासी ललन पासवान की लड़की से तय हुई थी। उसी क्रम में सोमवार को परासिया से लोग तिलक चढ़ाने कटियारा आए हुए थे।

यादव ने बताया कि तिलक के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की जिसमें मौके पर मौजूद अनिल पासवान तथा रूपी गांव निवासी भीम पासवान को गोली लग गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद परिजन उन्हें पीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने अनिल पासवान को मृत घोषित कर दिया जबकि भीम पासवान को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

यादव ने बताया कि इस सिलसिले में मृतक के फुफेरे भाई और मेदनीपुर गांव निवासी उपेंद्र पासवान के बयान पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है । पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित