लाइव न्यूज़ :

हरीता की पूर्व नेता ने आईयूएमएल के राज्य नेतृत्व की आलोचना की

By भाषा | Updated: September 15, 2021 17:51 IST

Open in App

कोझिकोड, 15 सितंबर भारतीय मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के छात्र संगठन एमएसएफ की महिला इकाई ‘हरीता’ की पूर्व नेता ने राज्य नेतृत्व की बुधवार को कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि वह कुछ पुरुष सहकर्मियों के खिलाफ उनकी सच्ची शिकायत को नजर अंदाज कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर उनपर साइबर हमला किया जा रहा है और ‘मौखिक व्यभिचार’ का शिकार बनाया जा रहा है।

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरीता-मुस्लिम स्टुडेंट्स फेडरेशन की पूर्व अध्यक्षा मुफीदा तस्नी और पूर्व महासचिव नज्मा ताब्शीरा ने कहा कि सभी वरिष्ठ आईयूएमएल नेताओं को मामले की जानकारी दिए जाने के बावजूद वे मामले को रफा-दफा करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के राज्य महासचिव पीएनए सलाम इस मुद्दे पर गलत तथ्य पेश कर रहे हैं।

दोनों महिला नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए दो बैठकें बुलाई लेकिन दोनों मौकों पर किसी तार्किक नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका।

तब्शीरा ने आरोप लगाया, ‘‘केरल राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाने के हमारे कदम को आईयूएमएल नेतृत्व अपराध की तरह देख रहा है....हमें लगातार साइबर हमलों का निशाना बनाया जा रहा है। इस मुद्दे पर हमारा चरित्र मर्दन किया जा रहा है और मौखिक व्यभिचार का शिकार बनाया जा रहा है।’’

गौरतलब है कि आईयूएमएल ने हाल में हरीता की राज्य समिति को इसलिए भंग कर दिया था क्योंकि उसने पार्टी नेतृत्व की उस मांग को अस्वीकार कर दिया जिसमें उनसे एमएसएफ के कुछ पुरुष सदस्यों की केरल राज्य महिला आयोग में की गई शिकायत को वापस लेने को कहा गया था। एमएसएफ सदस्यों पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

हरीता-एमएसएफ नेतृत्व की 10 सदस्यों ने एमएसएफ राज्य अध्यक्ष पीके नवस एवं कुछ अन्य के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि यूनियन की राज्य समिति की 24 जून को हुई बैठक में उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

राज्य महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस ने नवस से पूछताछ की और गिरफ्तार किया जिसे हाल में जमानत पर रिहा किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग