लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा में उठा हरिता मुद्दा: विपक्ष ने इसे खारिज करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:15 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार अक्टूबर केरल विधानसभा के तीसरे सत्र के पहले दिन सोमवार को संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के नेतृत्व वाले विपक्ष ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की महिला छात्र शाखा हरिता की प्रदेश समिति को भंग करने से संबंधित एक सवाल के प्रति असहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह सवाल ‘‘गलत इरादे’’ से उठाया गया और इसे सीधे तौर पर खारिज कर देना चाहिए।

विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि प्रश्नकाल उन मुद्दों को उठाने के लिए है जो आम जनहित में हैं और इसका इस्तेमाल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। सतीशन ने कहा कि अध्यक्ष ने पूर्व में आश्वासन दिया था कि किसी राजनीतिक दल के आंतरिक कामकाज से संबंधित ऐसे प्रश्न विधानसभा में नहीं उठाए जाने चाहिए।

सवाल पूछा गया कि राज्य सरकार, एक प्रमुख राजनीतिक दल के नेतृत्व द्वारा अपनी कुछ महिला सदस्यों के खिलाफ उनके बारे में की गई कथित अनुचित टिप्पणियों के संबंध में शिकायत को लेकर की गई कार्रवाई के मद्देनजर लोगों की मानसिकता को बदलने के लिए क्या कर रही है।

सतीशन की टिप्पणियों पर विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश ने कहा कि उनके द्वारा उठाया गया मुद्दा गंभीर था क्योंकि अतीत में एक फैसला था कि ऐसा नहीं होना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि तत्काल प्रश्न संपादित किया गया था और 25 सितंबर से टिप्पणियों के लिए रखा गया था और इसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई थी, इसलिए इसे सूचीबद्ध किया गया।

आईयूएमएल ने पिछले महीने हरिता की प्रदेश समिति को भंग कर दिया था, क्योंकि उसके सदस्यों के एक समूह ने केरल महिला आयोग के पास दायर की गई शिकायत को वापस लेने की आलाकमान की मांग को खारिज कर दिया था। इस शिकायत में छात्र फेडरेशन के कुछ पुरुष नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी जिन्होंने कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं