Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: January 24, 2022 10:18 PM2022-01-24T22:18:49+5:302022-01-24T22:53:04+5:30

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

Harish Rawat to contest from Ramnagar, Congress releases Final list of 11 candidates for the upcoming Uttarakhand Elections 2022 | Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी और आखिरी लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात ये है कि चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। जबकि हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं रावत को पार्टी ने लैंसडाउन से अपना उम्मीदवार बनाया है। 

इन दो नामों के अलावा 

सूर्यकांत धस्मान - देहरादून कैंट
मोहित उनियाल - डोईवाला 
जयेंद्र चंद्र रमोला - ऋषिकेष
श्रीमति बर्खा रानी - ज्वालापुर - एससी
वीरेंद्र कुमार जाति - झबरेड़ा - एससी
सुभाष चौधरी - खानपुर
डॉ. अंतरिक्ष सैनी - लक्सर 
श्रीमित संध्या डालाकोटी - लालकुंआ
महेंद्र पाल सिंह - कालाढूंगी  

पार्टी की पहली सूची में थे 53 नाम

इससे पहले शनिवार की देर रात पार्टी ने 53 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। पार्टी की जारी पहली सूची में 18 विधानसभा सीटों पर पार्टी नए प्रत्याशी उतारे हैं। साल 2017 में चुनाव लड़े कई प्रत्याशियों का पत्ता साफ कर दिया गया है। अब तक कांग्रेस ने अपने 64 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। छह प्रत्याशियों की अभी घोषणा होना बाकी है। 

सीएम धामी के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे कापड़ी

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। कापड़ी युवा चेहरा हैं। पिछले साल ही पार्टी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर उनका कद ऊंचा किया है। इससे पहले वे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

14 फरवरी को होगा मतदान, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

बता दें कि राज्य की 70 विधानसभा सीट में एक ही चरण में मतदान होना है। यह मतदान गोवा चुनाव के साथ 14 फरवरी को कराया जाएगा और चुनाव परिणाम 10 मार्च को पांचों राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, मणिपुर) के एक साथ आएंगे।   

Web Title: Harish Rawat to contest from Ramnagar, Congress releases Final list of 11 candidates for the upcoming Uttarakhand Elections 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे