लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत ने टोपी पहने भाजपा नेताओं की तस्वीरें साझा कीं

By भाषा | Updated: July 31, 2021 22:37 IST

Open in App

देहरादून, 31 जुलाई उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने टोपी पहने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवणी जैसे भाजपा के दिग्गज नेताओं की तस्वीरें शनिवार को फेसबुक पर साझा करते हुए पार्टी को इनके नामों के आगे ''मौलाना'' लगाने की चुनौती दी, जैसा कि पार्टी ने अतीत में उनके साथ किया था।

कांग्रेस नेता ने तस्वीरों के साथ एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने कहा कि जब उन्होंने एक दरगाह में टोपी पहनी तो भाजपा ने उन तस्वीरों को ''हर घर पहुंचाया और उन्हें मौलाना हरीश रावत नाम दिया।''

उन्होंने ''भाजपा के मित्रों'' को वे तस्वीरें देखने के लिये कहा, जिनमें वाजपेयी, आडवाणी और राजनाथ सिंह जैसे पुराने नेता टोपी पहने दिख रहे हैं। रावत ने उनसे पूछा कि क्या उनमें अपने नेताओं के नामों के आगे भी ''मौलाना'' लगाने की हिम्मत है।

रावत ने दावा किया कि भाजपा के ''हिंदुत्व के सितारे'' नरेन्द्र मोदी की भी तस्वीर है। उन्होंने पूछा कि पार्टी में उन्हें भी इस तरह संबोधित करने की हिम्मत है।

हालांकि, कांग्रेस नेता द्वारा साझी की गईं तस्वीरों में मोदी की तस्वीर नहीं दिखाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे