लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत ने रेलवे ट्रैक पर मारे गए युवकों का गंगा में तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:20 IST

Open in App

हरिद्वार, 17 जनवरी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को यहां मां गंगा की पूजा-अर्चना कर हाल में जमालपुर गांव में रेलगाड़ी की पटरी पर दुर्घटना के शिकार हुए युवकों का तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हरीश रावत ने युवकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। इस मौके पर कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलती से नौजवानों को असमय मौत के आगोश में जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गलती न करती तो वे नौजवान आज हमारे बीच होते।

गौरतलब है कि हरिद्वार जिले के जमालपुर गांव में सात जनवरी को उच्चगति रेलगाड़ी के ट्रायल के दौरान उसकी चपेट में आने से चार युवकों की मृत्यु हो गई थी ।

कुंभ मेले को लेकर भी रावत ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इसे धन अर्जित करने का साधन बना लिया है।

उन्होंने कहा,‘‘ सरकार जानबूझकर कुंभ मेला कार्यों में देरी कर रही है, ताकि आधे-अधूरे कार्यों की आड़ में माल कमाया जा सके। ऐसा करके राज्य सरकार हरिद्वार कुंभ और मां गंगा का अपमान करने का काम कर रही है।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह