लाइव न्यूज़ :

पर्यावरणविद बहुगुणा की स्मृति में हरीश रावत ने मौन उपवास रखा

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:51 IST

Open in App

देहरादून, 23 मई कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने कोविड-19 से जिंदगी की जंग हार गए प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में रविवार को मौन उपवास रखा ।

यहां ओल्ड राजपुर रोड स्थित अपने घर में दिवंगत पर्यावरणविद के चित्र के साथ मौन उपवास पर बैठने से पहले रावत ने कहा कि एक छोटे से गांव में जन्मे पद्म विभूषण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और एक पतली-दुबली सात्विक काया के स्वामी सुन्दरलाल बहुगुणा ने अपनी वैचारिक सोच से पूरी दुनिया और देश को प्रभावित किया।

रावत ने कहा कि सरकारों को अपनी बात मनवाने के लिये उन्होंने उपवास के अस्त्र का गांधीजी के तरीके से सदुपयोग किया । उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता का कभी लालच नहीं रहा और ऐसे महापुरूष को क्रूर कोरोना ने हमसे छीन लिया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘‘मैं अपने राज्य व देश के उन ऐसे हजारों भाई-बहनों को, जो हमारी व्यवस्थागत कमियों के कारण अपना उपचार नहीं करा सके या जिनका पूर्ण उपचार नहीं हो पाया, सारी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने दिवंगत पर्यावरणविद के चित्र के सानिध्य में यह मौन उपवास इसलिये रखा ताकि सत्ता में बैठे लोगों तक इस भाव को पहुंचाया जा सके कि कोरोना से निपटने में अपनी पूरी शक्ति लगा दो । उन्होंने कहा कि दूसरे काम कल का इंतजार कर सकते हैं लेकिन जीवन बचाने का काम कल पर नहीं छोड़ा जा सकता ।

रावत ने कहा कि आज उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना ने भयावह दस्तक दे दी है और चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में दूर दराज और सीमांत क्षेत्रों के गांवों में लोग बिना किसी सहायता के मर रहे हैं ।

लोगों को बचाने के लिये काम करने, राज्य के संसाधन और पूरी ताकत लगाने का अनुरोध करते हुए रावत ने कहा कि वह दिवंगत पर्यावरणविद सहित उन सभी दिवंगत आत्माओं को याद करते हैं जो कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं ।

बहुगुणा की शुक्रवार को 94 वर्ष की उम्र में कोविड से मृत्यु हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग