लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत ने सोनिया और मायावती के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग की

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने बुधवार को कहा कि भारतीय नारीत्व की गरिमा को नयी ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा देश के शोषितों एवं पीड़ितों के भीतर विश्वास पैदा करने के लिए बसपा प्रमुख मायावती को ‘भारत रत्न’ सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।

रावत ने यह भी कहा कि दोनों महिला नेताओं ने अति असामान्य परिस्थितियों में अपने व्यवहार को बनाए रखा तथा दोनों के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की मांग वह एक नेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक भारतीय नागरिक की हैसियत से कर रहे हैं।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में अपने एक ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सोनिया जी भले ही एक बड़े परिवार में बहू बनकर भारत आईं, लेकिन उन्होंने जिस तरह से भारतीय संस्कृति को अपनाया और अति असामान्य परिस्थितियों में भी अपना व्यवहार बनाए रखा, वो अपने आप में मिसाल है। उन्होंने भारतीय नारीत्व को नयी ऊंचाई प्रदान की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मायावती जी एक ऐसे समाज में पैदा हुईं, जो शोषित था। वह अपने संघर्ष से मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने शोषितों-पीड़ितों के मन में विश्वास पैदा किया। वह दलितों के लिए प्रेरणा हैं।’’

रावत ने कहा, ‘‘भारत सरकार को चाहिए कि इन दोनों व्यक्तित्वों को इस वर्ष का भारत रत्न देकर अलंकृत करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं