लाइव न्यूज़ :

पंजाब में मालगाड़ियों का परिचालन शुरू नहीं करने को लेकर हरीश रावत ने केंद्र की आलोचना की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 22:59 IST

Open in App

लुधियाना, नौ नवंबर कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने पंजाब में किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक खाली कर देने के बावजूद मालगाड़ियों का परिचालन शुरू नहीं करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह राज्य के साथ 'अन्याय' है ।

रेलवे ने शनिवार को पंजाब में मालगाड़ियों के संचालन से इंकार करते हुए कहा था कि वह मालगाड़ी और यात्री गाड़ी दोनों का परिचालन करेगा या किसी का भी नहीं करेगा।

पार्टी कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुये रावत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अपील पर किसानों ने रेल पटरियों से ''धरना'' खत्म कर दिया है ।

उन्होंने कहा, ''इसके बावजूद केंद्र सरकार ने पंजाब में मालगाड़ियों का परिचालन शुरू नहीं किया है ।''

रावत ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार एवं कांग्रेस ''कृषक विरोधी'' कानूनों का विरोध करने वाले किसानों के साथ है।

पंजाब के कांग्रेस प्रभारी ने यह भी कहा कि सरकार को किसानों की आवाज सुननी चाहिये ।

हाल ही में अस्तित्व में आए तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन शुरू करने के बाद से प्रदेश में 24 सितंबर से रेल गाड़ियों का परिचालन बंद है ।

किसानों ने 21 अक्टूबर को कहा था कि वह अपने इस बंद से मालगाड़ियों को बाहर रखेंगे, इसके बाद कुछ समय के ​लिये मालगाड़ियों का परिचालन शुरू ​किया गया था । हालांकि, रेलवे ने यह कहते हुये इनका परिचालन दोबारा निलंबित कर दिया था कि किसानों ने अब भी रेल पटरियों को खाली नहीं किया है ।

गौरतलब है कि मालगाड़ियों के परिचालन के निलंबन का सबसे अधिक प्रभाव थर्मल संयंत्रों पर पड़ा है, इनकी कोयले की आपूर्ति प्रभावति हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र