लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत ने बेरोजगारी के मुददे पर भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 23:09 IST

Open in App

देहरादून, 14 दिसंबर उत्तराखंड में अगले साल की शुरूआत में निर्धारित विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया और उसे बेरोजगारी के मुददे पर खुली बहस की मंगलवार को चुनौती दी ।

कांग्रेस महासचिव रावत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वर्तमान में राज्य में नौ लाख बेरोजगार युवा हैं जबकि राज्य सरकार बेरोजगारी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में कई प्रकार के दावे कर रही है।

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि उनके सभी मुख्यमंत्री और मंत्री यहां किसी पार्क में आएं और इस मुददे पर मेरे साथ बहस करें। मैं इसके लिए तैयार हूं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के लिए कतई बर्दाश्त न करने की नीति का ढिंढोरा पीटने के बावजूद लोकायुक्त के मुददे पर कुछ न करने का भी आरोप लगाया और कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पंचायतों को भी लोकायुक्त के दायरे में लाएगी जिससे सरकारी धन का इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने एक खनन नीति बनायी थी और अगर कांग्रेस 2022 में सत्ता में आयी तो उसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रहे अनियंत्रित अवैध खनन की जांच कराने का भी वादा किया।

रावत ने राज्य सरकार से विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी करने को भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग