लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत ने कांग्रेस से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने को कहा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:44 IST

Open in App

देहरादून, 11 जनवरी कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को कांग्रेस नेतृत्व को उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करने की सलाह दी ।

रावत ने कहा कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में साफ और स्पष्ट घोषणा से अनावश्यक अटकलें और पार्टी के अंदर गुटबाजी रूक जाएगी जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है ।

उत्तराखंड के लिए पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी देवेंद्र यादव को संबोधित अपने ट्वीट में रावत ने कहा, 'पार्टी को बिना लाग-लपेट के 2022 के चुनावी रण का सेनापति घोषित कर देना चाहिये । पार्टी को यह भी स्प्ष्ट कर देना चाहिए कि पार्टी की विजय की स्थिति में वही व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री भी होगा ।'

उन्होंने कहा, 'उत्तराखंड, वैचारिक रूप से परिपक्व राज्य है। लोग जानते हैं कि राज्य के विकास में मुख्यमंत्री की क्षमता व नीतियों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। हम चुनाव में यदि अस्पष्ट स्थिति के साथ जायेंगे तो यह पार्टी के हित में नहीं होगा ।'

रावत ने यह भी कहा कि उन्हें लेकर पार्टी में कोई असमंजस नहीं होना चाहिये और पार्टी जिसे भी सेनापति घोषित कर देगी, वह उसके पीछे खड़े रहेंगे । उन्होंने कहा,' कांग्रेस को विशालतम अनुभवी व अतिऊर्जावान लोगों की सेवाएं उपलब्ध हैं । उनमें से एक नाम की घोषणा करिये व हमें आगे ले चलिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू