लाइव न्यूज़ :

सोखड़ा स्वामीनारायण मंदिर के हरिप्रसाद स्वामीजी का निधन

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:13 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 जुलाई हरिधाम सोखड़ा मंदिर के हरिप्रसाद स्वामीजी का गुजरात के वडोदरा जिले के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। मंदिर के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वडोदरा के सोखड़ा स्थित मुख्यालय वाले स्वामीनारायण संप्रदाय के हरिप्रसाद स्वामीजी 87 वर्ष के थे। हरिधाम सोखड़ा मंदिर द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वामीजी का सोमवार रात वडोदरा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्वामी जी को श्रद्धांजलि दी। रूपाणी ने एक बयान में कहा कि स्वामी जी ने अपना जीवन समाज की सेवा में बिताया और नशामुक्ति और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में एक प्रमुख धार्मिक व्यक्ति, स्वामीजी योगी डिवाइन सोसाइटी के अध्यक्ष और आत्मीय समाज के आध्यात्मिक प्रमुख थे।

उनके अनुयायियों और भक्तों द्वारा श्रद्धांजलि देने के लिए स्वामीजी का पार्थिव शरीर सोखड़ा स्वामीनारायण मंदिर में चार दिनों तक रखा जाएगा। स्वामीजी का अंतिम संस्कार एक अगस्त को किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए