लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार: संत ने गंगा संरक्षण को लेकर अनशन शुरू किया

By भाषा | Updated: February 23, 2021 19:58 IST

Open in App

हरिद्वार, 23 फरवरी गंगा संरक्षण से जुड़ी चार मांगों को लेकर मातृसदन के संत ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने मंगलवार से आमरण अनशन शुरू किया।

पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संस्था मातृसदन के 26 वर्षीय संत आत्मबोधानंद ने गंगा तथा अलकनंदा और भागीरथी जैसी उसकी सहायक नदियों पर सभी निर्माणाधीन और प्रस्तावित बांधों को रद्द करने, खनन तथा नदी में स्टोन क्रशर की अनुमति नहीं देने तथा गंगा भक्त परिषद के गठन की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया है।

ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने 23 फरवरी से स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद की मांगों को पूरा कराने के लिए तपस्या शुरू करने की घोषणा की थी। इन्हीं मांगों को लेकर मातृसदन के ही एक अन्य संत स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद ने भी अनशन किया था और लंबे अनशन के बाद 2018 में उनका निधन हो गया था।

मातृ सदन के प्रमुख परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर स्वामी सानंद की मांगें केंद्र ने मान ली होतीं तो चमोली त्रासदी नहीं होती और कई जानें बच जातीं।

उन्होंने कहा कि स्वामी सानंद की उन मांगों को शीघ्र पूरा कराने के लिए उनके अनुयायियों द्वारा दोबारा 'तपस्या' शुरू की गयी है जिनके लिए वे जिए और अपने प्राण त्याग दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल