लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हत्या का आरोपी भांजा गिरफ्तार, मामा फरार

By भाषा | Updated: December 21, 2020 22:56 IST

Open in App

हरिद्वार, 21 दिसंबर हरिद्वार में 11 वर्षीय बालिका के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अपराध में शामिल आरोपी का मामा फरार हो गया।

रविवार की रात सामने आई इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया, जिसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका का पोस्टमार्टम सोमवार को तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच कराया गया और इस दौरान भी भारी पुलिस बल घटना स्थल और जिला अस्पताल में मौजूद रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषिकुल नई बस्ती निवासी 11 साल की बच्ची रविवार शाम करीब चार बजे खेलने गयी थी। उसके देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।

बालिका के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद उसने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए तलाश शुरू की। इसी दौरान, एक पांच साल के बच्चे ने खुलासा किया कि कालोनी में स्थित राजीव के रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर काम करने वाले उसके भांजे राम तीरथ ने लापता बालिका को पंतग लेने के लिए बुलाया था।

इस जानकारी के मिलते ही पुलिस ने तत्काल राम तीरथ को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद मामला खुल गया। उसकी निशानदेही पर गोदाम की दूसरी मंजिल से लापता का शव बरामद किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर गोदाम मालिक राजीव और उसके भांजे राम तीरथ के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या सहित पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस बीच, घटना से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने राजीव के गोदाम में तोड़फोड़ करते हुए वहां पर खड़ी दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक अन्य को आग लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर