लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है: राजीव बनर्जी

By भाषा | Updated: December 6, 2020 18:59 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसम्बर ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में शुभेंदु अधिकारी के बाद राजीव बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए खतरे की घंटे बजाते हुए आरोप लगाया कि नेतृत्व से करीबी संबंध रखने वालों को महत्व दिया जाता है जबकि मेहनती कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है।

राजीव बनर्जी ने दावा किया कि राजनीति में आजकल कुछ ऐसे लोग हैं जो सत्ता का आनंद लेने के बारे में सोचते हैं, और लोगों की सेवा करना उनका लक्ष्य नहीं है।

राज्य के वन मंत्री ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘एक राजनीतिक मंच का उपयोग कई लोगों की मदद के लिए किया जा सकता है, लेकिन कुछ लोग अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे मुझे दुख होता है कि जो लोग जनता के हित में काम कर रहे हैं और सक्षम तथा मेहनती हैं, उन्हें उचित महत्व नहीं मिल रहा है, जबकि जो लोग वातानुकूलित कक्षों में बैठे हैं और सोचते हैं कि जनता को बेवकूफ बनाया जा सकता है, उन्हें सिर्फ इसलिये महत्व मिल रहा है क्योंकि उनके लिये जो लोग मायने रखते हैं, उन्हें वे खुश रखते हैं।’’

इस आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि यदि कोई जाना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल एक पेड़ है, ममता बनर्जी, यदि कोई उनकी छाया छोड़ना चाहता है, तो वह जाने के लिए स्वतंत्र है।’’

हालांकि, राज्य के शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम ने कहा कि राजीव बनर्जी एक ‘‘अच्छे व्यक्ति’’ हैं और उन्होंने वन विभाग के मंत्री के रूप में कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने राज्य के वन मंत्री के आरोपों के बारे में कहा, ‘‘ममता बनर्जी हर चीज़ पर नजर रखती हैं।’’

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राजीव बनर्जी एक अच्छे मंत्री है और किसी को भी उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।

घोष ने रविवार को कहा, ‘‘अगर वह गरिमा के साथ काम करना चाहते हैं, तो उन्हें पार्टी से बाहर आना चाहिए।’’

गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व के साथ मतभेदों के बाद हाल में राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह