Hardik Patel : 2 जून को भाजपा का दामन थामेंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का साथ

By भाषा | Updated: May 31, 2022 12:38 IST2022-05-31T12:34:33+5:302022-05-31T12:38:58+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। यह जानकारी राज्य में पार्टी के प्रवक्ता ने मंगलवार को दी।

Hardik Patel to join BJP on June 2 | Hardik Patel : 2 जून को भाजपा का दामन थामेंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का साथ

Hardik Patel : 2 जून को भाजपा का दामन थामेंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का साथ

Highlightsपाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चा में आए पटेल के हाल में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि वह राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।हार्दिक पटेल ने कांग्रेस नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते हुए फैसले करने की भाजपा की क्षमता और कार्यशैली की तारीफ की थी।

अहमदाबाद (गुजरात): कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। राज्य में पार्टी के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चा में आए पटेल के हाल में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि वह राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते हुए फैसले करने की भाजपा की क्षमता और कार्यशैली की तारीफ की थी। 

भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता यागनेश दवे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हार्दिक पटेल के दो जून को प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की खबर पुख्ता है।’’ 

पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने से पहले पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में दावा किया था कि पार्टी ने देश में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर केवल ‘‘एक अवरोधक की भूमिका निभाई’’ है और वह ‘‘हर चीज का केवल विरोध करने तक ही सिमट गई’’ है।

Web Title: Hardik Patel to join BJP on June 2

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे