लाइव न्यूज़ :

संजीव भट्ट से मिलने जा रहे हार्दिक पटेल और कांग्रेस के दो विधायकों को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: August 14, 2019 15:42 IST

र्खास्त आईपीएस अधिकारी भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट ने मंगलवार को कहा था कि वह अपने पति के उन समर्थकों का साथ देगी, जो उन्हें पालनपुर जेल में राखी बांधना चाहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत में मौत के एक मामले में जून में भट्ट को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। पालनपुर के विधायक महेश पटेल और पाटन के विधायक किरीट पटेल को हिरासत में लिया गया है।

बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल, पार्टी के दो विधायकों और उनके करीब 27 समर्थकों को बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। वे लोग पालनपुर जिला कारागार जा रहे थे।

हिरासत में मौत के एक मामले में जून में भट्ट को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह अभी पालनपुर जिला कारागार में कैद हैं। बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक नीरज बडगुजर ने बताया कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल और पार्टी अन्य नेता के पालनपुर पहुंचते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वे लोग भट्ट से मिलने जा रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पालनपुर की जेल में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी, इसलिए हमने हार्दिक पटेल, पालनपुर और पाटन के कांग्रेस विधायकों तथा उनके समर्थकों को पालनपुर में प्रवेश करते ही गिरफ्तार कर लिया...।’’

पालनपुर के विधायक महेश पटेल और पाटन के विधायक किरीट पटेल को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बर्खास्त आईपीएस अधिकारी भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट ने मंगलवार को कहा था कि वह अपने पति के उन समर्थकों का साथ देगी, जो उन्हें पालनपुर जेल में राखी बांधना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हार्दिक पटेल ने कहा कि वह भी उनके (श्वेता) साथ जाएंगे। परिवार का सदस्य होने के चलते संजीव भट्ट की पत्नी को उनसे मिलने की इजाजत है, लेकिन अन्य लोगों को हमने हिरासत में लिया।’’ भट्ट को 1990 के एक मामले में जून में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उस समय वह जामनगर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर नियुक्त थे। गुजरात कैडर के इस आईपीएस अधिकारी को 2011 में निलंबित कर दिया गया था और सेवा से अनधिकृत अनुपस्थिति के आधार पर अगस्त 2015 में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। 

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया