लाइव न्यूज़ :

हरक सिंह रावत की शिकायत को दूर कर दिया गया है: काऊ

By भाषा | Updated: December 25, 2021 11:05 IST

Open in App

देहरादून, 25 दिसंबर उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत के नाराज होने और पद से इस्तीफा देने की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा है कि कैबिनेट मंत्री की शिकायत को दूर कर दिया गया है और कोई कहीं नहीं जा रहा है।

दरअसल ऐसी अटकलें थीं कि हरक सिंह रावत नाराज हैं और शनिवार को वह पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद उनकी नाराजगी दूर करने की जिम्मेदारी काऊ को सौंपी गई थी।

काऊ ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेता अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहायता से मुद्दे को हल कर लिया गया है।

विधायक ने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोलने के उनके प्रस्ताव को मान लिया गया है और उन्हें आश्वस्त किया गया है कि इस परियोजना के लिए बजट सोमवार को जारी किया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या रावत इस्तीफा नहीं देने के लिए राजी हो गए हैं, काऊ ने कहा,‘‘ कोई कहीं नहीं जा रहा है। हम सब भाजपा के सच्चे सिपाही की तरह काम करेंगे।’’

रावत शुक्रवार रात को कैबिनेट की बैठक से चले गए थे जिसके बाद अटकलें थीं कि वह धामी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि रावत बैठक से इस लिए चले गए थे क्योंकि वह कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिलने से नाराज थे।

भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस बात से इनकार किया कि रावत ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि रावत के इस्तीफे की खबरें अफवाह हैं।

इस बीच काऊ के भी इस्तीफा देने की खबरें आ रही थीं। इस पर विधायक के बेटे गौरव शर्मा ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि शुक्रवार रात को कुछ समाचार चैनलों ने इस बारे में खबर चलाई,तो वह भी आश्चर्यचकित रह गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह