Har Ghar Tiranga: 140 करोड़ देशवासी संकल्पित, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, सीएम योगी बोले-राष्ट्रवाद की भावना पहुंच रही घर-घर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 14:35 IST2025-08-13T12:58:51+5:302025-08-13T14:35:56+5:30
Har Ghar Tiranga Independence Day 2025: कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित राज्य के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Har Ghar Tiranga Independence Day 2025
Har Ghar Tiranga Independence Day 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य की राजधानी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की और इसे राष्ट्रीय गौरव तथा स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले कालिदास मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित राज्य के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। जनसमूह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशभक्ति के संदेश को घर-घर पहुँचाने के आह्वान के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश आज़ादी के 78 वर्ष पूरे कर रहा है और अमृत काल में प्रवेश कर चुका है।
'हर घर तिरंगा'; अभियान (13-15 अगस्त, 2025) के शुभारंभ अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 13, 2025
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीयता का यह भाव, प्रगाढ़ता के साथ हर जन तक, हर घर तक पहुंचा है।
यह तिरंगा यात्रा भारत… pic.twitter.com/b9lXkAmed7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 13, 2025
प्रत्येक भारतीय को संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, महान क्रांतिकारियों और विभूतियों के प्रति सम्मान और समर्पण का भाव रखना चाहिए। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के आह्वान पर, राष्ट्रवाद की यह भावना घर-घर पहुंच रही है और हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम इसे फलते-फूलते देख रहे हैं।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक मार्च नहीं है, बल्कि भारत माता, महान नेताओं, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ हर गाँव, कस्बे और ज़िले में यह यात्रा सभी के लिए एक मिसाल कायम कर रही है।’’
लोगों से उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेने का आग्रह करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘देश और हमारे सैनिकों के प्रति हमारे गौरव और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर भारतीय घर में तिरंगा फहराया जाना चाहिए। दुनिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना की वीरता देखी है और आज, जब दुनिया भारत की ताकत से चकित है।
हमारी एकता का उद्घोष, हमारी अखंडता का संकल्प, हमारी संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक... 'हमारा तिरंगा'
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 13, 2025
आइए #HarGharTiranga अभियान में सहभागी बनें...
जय हिंद!🇮🇳 pic.twitter.com/d77t8bOLkr
तो यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम स्वार्थ से ऊपर उठकर और राष्ट्र के लिए खुद को समर्पित करके देश के सम्मान को बनाए रखें।’’ उन्होंने कहा कि इस अवसर का उपयोग उन ताकतों को बेनकाब करने के लिए भी किया जाना चाहिए जो जाति, क्षेत्र, धर्म, भाषा या अन्य आधारों पर समाज को बांटने की कोशिश करती हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
‘हर घर तिरंगा’ : अमित शाह ने घर पर तिरंगा फहराया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है। ‘हर घर तिरंगा’ एक अभियान है जो ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में लोगों को भारत की आजादी के उपलक्ष्य में तिरंगा घर लाने और उसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज हैशटैग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया।’’
आज #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया।
— Amit Shah (@AmitShah) August 13, 2025
मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों… pic.twitter.com/MMBNjzR80M
उन्होंने अपनी पत्नी सोनल के साथ ध्वज फहराया। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था।
उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।’’ इस पहल का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। यह अभियान इस विचार से उपजा है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ लोगों का रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है।