लाइव न्यूज़ :

हापुड़ : 500 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी पांच इनामी ठग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 23:32 IST

Open in App

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर जनपद की बहादुरगढ़ थाना पुलिस और जनपदीय सर्विलांस प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोगों से करीब 500 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी पांच ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से फॉच्यूर्नर कार, दो लैपटॉप, छह स्मार्टफोन, विभिन्न बैंकों की पासबुक जिसमें सात लाख रुपये से अधिक जमा हैं, बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पत्रकारों को बताया कि बहादुरगढ़ थाना पुलिस और सर्विलांस प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम ने एनसीआर क्षेत्र में 18 महीने में धन को दोगुना करने का लालच देकर करीब 500 करोड़ रूपये की ठगी करने वाले 50 हजार के इनामी पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ठगों की पहचान बहादुरगढ़ निवासियों अशोक कुमार, धर्मपाल, सुषमा, बुलंदशहर निवासी अशोक और हापुड़ निवासी सुनीता के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया कि ठगों के इस गिरोह ने दिल्ली, बुलंदशहर, गाजियाबाद आदि

शहरों में कंपनी का आफिस खोला हुआ था और लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने के लिए कई शहरों में अपने एजेंट बना रखे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे