लाइव न्यूज़ :

हापुड़: केमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 20:13 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा गया, उत्तर प्रदेश के हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देहापुड़ की डीएम ने बताया फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटीहादसे में 9 लोगों की मौत और 16 लोग हुए घायलपीएम मोदी और सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेद जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा गया, उत्तर प्रदेश के हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के इलाज और दूसरी हर संभव सहायता में राज्य सरकार तत्परता से जुटी है।  

हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, यहां पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने की मान्यता थी, लेकिन अब ये जांच का विषय है कि यहां क्या चल रहा था। अब तक 19 लोग घायल  हैं और 9 लोगों की मृत्यु हुई है। मामले में फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। जांच कमेटी का गठन होगा। जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी। फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी है।  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बॉयलर के फटने के दौरान इतनी तेज धमाका हुआ कि आस-पास की फैक्ट्रियों की छतें उड़ गईं। पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और लोगों को वहां से सुरक्षित निकला। इस घटना के बाद राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख और संवेदना व्यक्त की थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPrime Minister's Officeहापुड़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया