लाइव न्यूज़ :

हापुड़: सड़क हादसे में आठ बच्चों सहित 9 लोगों की मौत,15 घायल

By भाषा | Updated: July 22, 2019 16:40 IST

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को सात्वंना दी और घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटक्कर मारने के बाद चालक मिनी ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। मरने वाले 8 बच्चों की उम्र 8 से लेकर 14 साल के बीच है जबकि एक युवक की उम्र करीब 20 वर्ष है।

हापुड़ में विवाह समारोह से वापस गांव लौट रहे आठ बच्चों सहित नौ लोगों की थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई तथा 15 लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हापुड़ में रविवार की देर रात धौलाना के गांव सालेपुर कोटला के हाजी मेहरबान की बेटी का निकाह हापुड़ में बुलंदशहर रोड स्थित वंश गार्डन में हो रहा था। बारात मेरठ के गांव जई नंगला से आई थी। विवाह समारोह के लिए आए लोग रविवार को निकाह की रस्म पूरी होने बाद वापिस लौटने लगे।

एक पिकअप गाड़ी में भी कुछ लोग सालेपुर कोटला लौट रहे थे। रात्रि करीब सवा 11 बजे पिकअप गाड़ी थाना हाफिजपुर क्षेत्रान्तर्गत गांव सादिकपुर के पास पहुंची । तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप गाड़ी बीच से फट गई और उसमें सवार लोग हाईवे पर बिखर गए।

टक्कर मारने के बाद चालक मिनी ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर आठ बच्चों समेत नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 15 लोग घायल हो गए। मरने वाले 8 बच्चों की उम्र 8 से लेकर 14 साल के बीच है जबकि एक युवक की उम्र करीब 20 वर्ष है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सोमवार की सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस की सुरक्षा में गांव भेजा गया और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया।

डीएम अदिति सिंह ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए शासन को पत्र भेजा जायेगा तथा घायलों का इलाज चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को सात्वंना दी और घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया