लाइव न्यूज़ :

हापुड़ : हत्या के प्रयास के जुर्म में छह दोषियों को 10 साल सश्रम कारावास

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:27 IST

Open in App

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई अपर जिला एवं सत्र और पॉक्सो अदालत ने घर में घुसकर हत्या का प्रयास करने के दोषी छह लोगों को 10-10 साल सश्रम कारवास और कुल 75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सौरभ रूहेला ने बताया कि 17 जून 2017 की शाम

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी इरशाद अपने भाइयों रईस, मंसूर और भतीजा रिहान के साथ घर में रोजा इफ्तियार कर रहाथा। उसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले जावेद, प्रिंस उर्फ नावेद, औरंगजेब, मेहराज, चमन व शानू लाठी डंडें और अवैध असलाह लेकर उनके घर में घुस आए और सभी पर हमला कर दिया, जिसमें इरशाद के परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और अदालत में इस संबंध में आरोपपत्र दायर किया।

अपर जिला एवं सत्र और पॉक्सो अदालत तृतीय के न्यायाधीश कमलेश कुमार ने इस मुकदमे में छह लोगों को हत्या का प्रयास करने का दोषी करार देते हुए उन्हें 10-10 साल सश्रम कारावास और कुल 75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं