लाइव न्यूज़ :

हापुड़ : हत्या के प्रयास के जुर्म में छह दोषियों को 10 साल सश्रम कारावास

By भाषा | Updated: July 20, 2021 21:46 IST

Open in App

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई अपर जिला एवं सत्र और पॉक्सो अदालत ने घर में घुसकर हत्या का प्रयास करने के दोषी छह लोगों को 10-10 साल सश्रम कारावास और कुल 75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सौरभ रूहेला ने बताया कि 17 जून 2017 की शाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी इरशाद अपने भाइयों रईस, मंसूर और भतीजा रिहान के साथ घर में रोजा इफ्तिार कर रहा था। उसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले जावेद, प्रिंस उर्फ नावेद, औरंगजेब, मेहराज, चमन व शानू लाठी डंडें और अवैध असलाह लेकर उनके घर में घुस आए और सभी पर हमला कर दिया, जिसमें इरशाद के परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और अदालत में इस संबंध में आरोपपत्र दायर किया।

अपर जिला एवं सत्र और पॉक्सो अदालत तृतीय के न्यायाधीश कमलेश कुमार ने इस मुकदमे में छह लोगों को हत्या का प्रयास करने का दोषी करार देते हुए उन्हें 10-10 साल सश्रम कारावास और कुल 75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?