लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे के मारे जाने से खुश शहीद जितेंद्र के पिता ने कहा- अब 'गद्दारों' की भी पहचान कर उन्हें दंडित करे सरकार

By भाषा | Updated: July 12, 2020 05:28 IST

दो जून की रात कानपुर के बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया गया था जिसमें उपाधीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जिनमें मथुरा के रहने वाले सिपाही जितेंद्र पाल सिंह भी शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देसिपाही जितेंद्र के पिता ने मुख्य आरोपी विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अब उन कथित गद्दार पुलिसकर्मियों, राजनेताओं आदि की भी पहचान कर उन्हें दंडित करे जो अब तक उसकी मदद करते आए हैं। 

मथुराः उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के बिकरू गांव में सीओ सहित जिन आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी उनमें से एक सिपाही जितेंद्र के पिता ने मुख्य आरोपी विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अब उन कथित गद्दार पुलिसकर्मियों, राजनेताओं आदि की भी पहचान कर उन्हें दंडित करे जो अब तक उसकी मदद करते आए हैं। 

उल्लेखनीय है कि दो जून की रात कानपुर के बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया गया था जिसमें उपाधीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जिनमें मथुरा के रहने वाले सिपाही जितेंद्र पाल सिंह भी शामिल थे। वह दो वर्ष पूर्व ही पुलिस में भर्ती हुए थे। 

मृत जितेंद्र पाल के पिता तीर्थराज सिंह ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस को धन्यवाद देना चाहते हैं कि विकास दुबे जैसे अपराधी को मार गिराया। मुझे उत्तर प्रदेश पुलिस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे के मारे जाने से उन पुलिसकर्मियों की आत्मा को शांति मिली है जिनकी हत्या बिकरू गांव में हुई थी। 

तीर्थराज सिंह ने कहा अब उन लोगों को ढूढ़ना चाहिए, जिन्होंने पुलिस के साथ ‘गद्दारी’ की थी। उन्हें भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि, उन्हीं लोगों की वजह से विकास दुबे इतने वर्षों से आम जनता से लेकर राजनेताओं तक पर भारी पड़ रहा था। यहां तक कि उसने एक मंत्री तक की जान लेने में हिचकिचाहट नहीं की और जब पुलिस ने उसे पकड़ने का साहस किया तो इन ‘गद्दारों’ के बूते इतने पुलिसकर्मियों की जान लेने में भी देर नहीं लगाई। तीर्थराज सिंह ने कहा ऐसे लोग चाहे पुलिस में हों, अथवा राजनीति में, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?