लाइव न्यूज़ :

नायडू का ट्वीट, यूनेस्को के निदेशक फॉल्ट ने देश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का मानचित्र भेंट किया

By भाषा | Updated: July 10, 2019 14:15 IST

यूनेस्को के इस प्रयास की सराहना करते हुये कहा, ‘‘हमारी आकर्षक और जीवंत धरोहरों को इस मानचित्र में दर्शाया गया है। इन धरोहरों को चिन्हित कर मानचित्र के रूप में उनकी प्रस्तुति के संदर्भ में यूनेस्को के प्रयास सराहनीय है।’’

Open in App
ठळक मुद्देऐतिहासिक महत्व के विरासत स्थलों का यूनेस्को ने मानचित्र तैयार कर इसे बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को सौंपा। यूनेस्को के निदेशक एरिक फाल्ट ने यह मानचित्र नायडू को सौंपते हुये चिन्हित स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को मानचित्र की मदद से विश्व फलक पर पेश करने में मददगार बताया।

भारत में धरोहर स्थलों के रूप में चिन्हित ऐतिहासिक महत्व के विरासत स्थलों का यूनेस्को ने मानचित्र तैयार कर इसे बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को सौंपा।

यूनेस्को के निदेशक एरिक फाल्ट ने यह मानचित्र नायडू को सौंपते हुये चिन्हित स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को मानचित्र की मदद से विश्व फलक पर पेश करने में मददगार बताया। नायडू ने ट्वीट कर बताया, ‘‘आज यूनेस्को के निदेशक डा. एरिक फॉल्ट ने यूनेस्को द्वारा संकलित देश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का मानचित्र भेंट किया।’’

उन्होंने यूनेस्को के इस प्रयास की सराहना करते हुये कहा, ‘‘हमारी आकर्षक और जीवंत धरोहरों को इस मानचित्र में दर्शाया गया है। इन धरोहरों को चिन्हित कर मानचित्र के रूप में उनकी प्रस्तुति के संदर्भ में यूनेस्को के प्रयास सराहनीय है।’’

इससे पहले फॉल्ट ने नायडू को भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिये किये जा रहे उपायों से जुड़ी यूनेस्को की एक रिपोर्ट भी सौंपी। नायडू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुये बताया, ‘‘फाल्ट से भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के संदर्भ में ‘स्टेट ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट फॉर इंडिया 2019’ साभार स्वीकार की।

यह रिपोर्ट दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकतानुसार एक विशेष शिक्षा पद्धति और शिक्षण अवसंरचना विकसित करने में सहायक होगी।’’ नायडू ने कहा, ‘‘यूनेस्को की यह रिपोर्ट उस समय आयी है जब देश में नयी शिक्षा नीति के प्रारूप पर विमर्श चल रहा है।

यह अध्ययन इस विमर्श में सार्थक योगदान देगा तथा सर्वसमावेशी, समान और सबके लिये गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अभीष्ट लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।’’ 

टॅग्स :भारत के उपराष्ट्रपतिसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया