लाइव न्यूज़ :

Happy New Year 2020: बर्फीली ठंड पर भारी नए साल की खुमारी, भारत और दुनिया में जोरशोर से मनाया गया नए साल का जश्न

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: January 1, 2020 11:19 IST

Open in App

New Year 2020: भारत में नए साल का आगाज हो चुका है। दुनिया में सबसे पहले नए साल ने न्यूजीलैंड में दस्तक दी। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित स्काई टॉवर आतिशबाजी की रंगीन चकाचौंध से जगमगा उठा। गगनचुंबी टॉवर से आतिशबाजी देखते ही बनी।भारत समेत पूरे विश्व में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है।

खासकर उत्तर भारत में बर्फीली ठंड पर भी नए साल के जश्न की खुमारी भारी पड़ रही है। नए साल के जश्न के मौके पर देश के कई बड़े शहरों में होटल और पब खचाखच रहे। इसके अलावा प्रमुख ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों पर लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जमा हुए। मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर भारी तादाद में लोग नया साल मनाने के लिए पहुंचे। वहीं छत्तीसगढ़ रायपुर से सीआरपीएफ जवानों का डांस करता हुआ वीडियो आया। 

01 Jan, 20 07:30 AM

पीएम मोदी ने दी नए साल की शुभकामनाएँ

01 Jan, 20 06:48 AM

बनारस के गंगा घाट से नव वर्ष की पहली आरती

01 Jan, 20 06:47 AM

पश्चिम बंगाल के मशहूर हावड़ा पुल से 2020 की सुबह का नजारा

01 Jan, 20 06:35 AM

राष्ट्रपति ने नागरिकों को नववर्ष की बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को लोगों से एक शांतिपूर्ण और करुणामयी समाज का निर्माण करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध बनाने को कहा। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कोविंद ने नववर्ष 2020 की पूर्व संध्या पर नागरिकों को दिये अपने संदेश में कहा, ‘‘नववर्ष और नये दशक की सुबह एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने का एक अवसर है जो शांतिपूर्ण और करुणामयी हो।’’ बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने सभी भारतीयों और वैश्विक समुदाय को नये साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘‘नया साल आपके जीवन में खुशी और समृद्धि लेकर लाये।’’ (भाषा)

01 Jan, 20 02:00 AM

दुबई के बुर्ज खलीफा इमारत से मनोरम आतिशबाजी कर नए साल का जश्न मनाया गया

01 Jan, 20 12:58 AM

उत्तराखंड के ऑली में नए साल का जश्न मनाते भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान

01 Jan, 20 12:34 AM

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आतिशबाजी और म्यूजिक के साथ नए साल का जश्न मनाते लोग

01 Jan, 20 12:22 AM

छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने जश्न मनाया

01 Jan, 20 12:22 AM

भारत में नए साल का जश्न देश के कई बड़े शहरों में जोरशोर से मनाया जा रहा है। शहरों की प्रमुख जगहों पर लोग नए साल के जश्न के लिए जमा हुए हैं। इसी फेहरिस्त में मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर लोग जुटे हैं।

01 Jan, 20 12:06 AM

भारत में नए साल का जश्न देश के कई बड़े शहरों में जोरशोर से मनाया जा रहा है। शहरों की प्रमुख जगहों पर लोग नए साल के जश्न के लिए जमा हुए हैं। इसी फेहरिस्त में मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर लोग जुटे हैं।

31 Dec, 19 11:55 PM

थाईलैंड में चाओ फराया नदी के तट पर आतिशबाजी से नए साल का स्वागत

31 Dec, 19 11:54 PM

नया साल के स्वागत के लिए मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर भारी संख्या में लोग जमा हुए

टॅग्स :न्यू ईयरइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'