Gandhi Jayanti 2020: महात्मा गांधी की जयंती पर आज पढ़िए उनके 10 प्रेरक विचार, ये जीना सिखाते हैं
By विनीत कुमार | Updated: October 2, 2020 08:09 IST2020-10-02T08:05:30+5:302020-10-02T08:09:04+5:30
Gandhi Jayanti 2020: महात्मा गांधी की आज 151वीं जयंती है। राष्ट्रपिता गांधी ने आजादी के साथ-साथ सामाजिक सुधार के लिए भी कई कदम उठाए। पढ़िए उनके अनमोल विचार..

Happy Gandhi Jayanti 2020: पढ़िए गांधी जी के प्रेरक विचार
Gandhi Jayanti 2020: आज महात्मा गांधी की जयंकी है। सत्य और अहिंसा के पूजारी रहे गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ गांधी जी ने बेहतर समाज के लिए आवाज बुलंद की और लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। बाद में लोग उन्हें बापू कहकर बुलाने लगे। आज महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर पढ़िए उनके प्रेरक विचार...
1. आज जो बदलाव दुनिया में देखना चाहते हैं, वो बदलाव आप पहले खुद बनिए।
2. स्वयं को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।
3. अहिंसा के बिना सत्य का अनुभव नहीं हो सकता, अहिंसा का पहला सिद्धांत हर अमानवीय चीज के प्रति असहयोग करना है।
4. काम की अधिकता नहीं अनियमितता आदमी को मार डालती है।
5. मैं उसे धार्मिक कहता हूं जो दूसरों का दर्ज समझता है।
6. जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
7. आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है। यदि सागर की कुछ बूंदें गन्दी हैं तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता है।
8. पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे। फिर वो आप से लड़ेंगे,
और तब आप जीत जाएंगे।
9. शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है, यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
10. जो चाहे वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकता है, वह सबके भीतर है।