लाइव न्यूज़ :

Happy Christmas 2023: देशभर में धूम, सुदर्शन पटनायक ने प्याज और रेत से बनाया सांता क्लॉज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 25, 2023 07:57 IST

क्रिसमस पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। इस मौके पर विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी के समुद्र तट पर रेत और प्याज से सांता क्लॉज़ की शानदार छवि उकेरी।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिसमस पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का वातावरण है, हजारों-लाखों भक्तों ने गिरजाघर में प्रार्थना कीविश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत और प्याज से बनााई सांता क्लॉज़ की शानदार मूर्तिममता बनर्जी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैथेड्रल ऑफ द मोस्ट होली रोज़री की प्रार्थना में हिस्सा लिया

पुरी: क्रिसमस पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। इस मौके पर विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने बीते रविवार को पुरी के समुद्र तट पर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 'एक पौधा उपहार में दें, पृथ्वी को हरा' संदेश के साथ  रेत और प्याज से सांता क्लॉज़ की शानदार छवि उकेरी।

इस संबंध में सुदर्शन पटनायक ने एएनआई को बताया कि इस विशाल मूर्ति को बनाने में उन्होंने रेत के अलावा दो टन प्याज का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा, "हर साल क्रिसमस के दौरान हम पुरी के ब्लू फ्लैग समुद्र तट पर कुछ अलग मूर्तियां बनाने की कोशिश करते हैं। इस बार हमने दुनिया की सबसे बड़ी प्याज और रेत से सांता क्लॉज़ की मूर्ति बनाई है, जो 100 फीट लंबा, 20 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा है। इसके लिए हमने दो टन प्याज का उपयोग किया है। इसके साथ हमने 'एक पौधा उपहार में दें, धरती को हरा-भरा करें' का संदेश भी दुनिया को दिया है।"

ओडिशा के रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने लोगों से और अधिक पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि आज के परिवेश में वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा प्रयास करना है। यही कारण है कि सांता की मूर्ति में रेत के अलावा प्याज का भी उपयोग किया गया है।

पटनायक ने कहा, "हम सभी जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को जानते हैं, इसलिए यह हम सभी के लिए यह संदेश है। इस समय अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता मांग है। इस मूर्ति को पूरा करने में हमें 8 घंटे लगे हैं। जब दुनिया क्रिसमस मनाएगी तो विश्व देखेगा कि भारत में रेत और प्याज की सबसे बड़ी सातां क्लॉज की मूर्ति बनी है।"

इसके इतर पूरा समय देश क्रिसमस मना रहा है। देशभर में आधी रात से ही गिरजाघरों में प्रार्थनाएं हो रही हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर श्रीनगर में होली फैमिली कैथोलिक चर्च को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। इसके अलावा क्रिसमस के अवसर पर मुंबई के सेंट माइकल चर्च में आधी रात को सामूहिक प्रार्थना में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पुणे के सेंट पैट्रिक कैथेड्रल के बिशप जोहान रोड्रिग्स ने कहा, "हम क्रिसमस का त्योहार बहुत खुशी के साथ मनाते हैं। आज हम अपने उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के जन्म का जश्न मनाते हैं। आज के दिन यीशु एक इंसान बनकर हमारे साथ रहने के लिए आते हैं। क्रिसमस का त्योहार हमारे दिलों में खुशी लाता है। क्रिसमस का संदेश है कि गरीबों और अकेले लोगों को भी छोड़ना नहीं चाहिए। यीशु, डरे हुए हैं और कठिनाइयों से गुजर रहे लोगों के साथ सदैव रहते हैं।''

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैथेड्रल ऑफ द मोस्ट होली रोज़री में सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुईं। वहीं दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च और बेंगलुरु के सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कैथेड्रल में भी आधी रात को सामूहिक प्रार्थनाएं आयोजित की गईं। जिसमें यीशु के हजारों भक्तों ने भाग लिया।

टॅग्स :क्रिसमसपूरीदिल्लीममता बनर्जीपश्चिम बंगालओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह