लाइव न्यूज़ :

हनुमानगढ़ डकैती मामला : सात आरोपी गिरफ्तार, तीन करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण बरामद

By भाषा | Updated: March 26, 2021 22:06 IST

Open in App

जयपुर, 26 मार्च राजस्थान पुलिस ने हनुमानगढ़ टाउन स्थित मण्णपुरम फाइनेंस कंपनी की शाखा में हुई डकैती मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी, लगभग तीन करोड़ रूपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

हनुमानगढ़ की पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में आरोपी मदन लाल सोनी (26), पवन कुमार जाट (22), संजय सिंह राजपूत (26), सोनू कुम्हार (21), डिप्टी उर्फ अनमोल मेघवाल (21), भीमसैन मेघवाल (21) व सुभाष जाट (29) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि 15 मार्च की दोपहर हनुमानगढ़ टाउन स्थित मण्णपुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी की शाखा में तीन नकाबपोश आरोपी घुसे और अधिकारी व कर्मचारियों को हथियारों की नोंक पर धमकाकर कंपनी की तिजोरी से करीब 6136.87 ग्राम सोने के आभूषण व एक लाख सात हजार 951 रूपये नगद लूटकर फरार हो गए।

जैन ने बताया कि विशेष टीम ने साइबर टीम के सहयोग से 20 मार्च को वारदात का खुलासा कर इस डकैती के 'मास्टर माइंड' पूर्व सहायक मैनेजर संजय सिंह व अन्य मदन लाल सोनी तथा पवन कुमार जाट को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उनसे पूछताछ के बाद बाकी लोगों की गिरफ्तारी हुई।

एसपी ने बताया कि अभियुक्तों से 1.0390 लाख रूपये नगद, करीब तीन करोड़ रूपये मूल्य के सोने के आभूषण जिनका वजन 4.862 किलोग्राम है तथा एक देसी तमंचा, छह कारतूस, एक एयरगन व एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग