लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः रालोपा के संयोजक बेनीवाल ने पूर्व सीएम वसुंधरा पर लगाया कांग्रेस उम्मीदवार की मदद का आरोप!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 27, 2019 06:09 IST

राजस्थान के नागौर से सांसद और रालोपा के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करने का आरोप लगाया और भाजपा नेतृत्व से दोनों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

Open in App
ठळक मुद्देरालोपा के संयोजक सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है और उन पर कांग्रेस उम्मीदवार की मदद का आरोप भी लगाया है. इस वक्त रालोपा, एनडीए में शामिल है और उपचुनाव में बीजेपी ने खींवसर विधानसभा सीट समझौते के तहत रालोपा को दी थी.

रालोपा के संयोजक सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है और उन पर कांग्रेस उम्मीदवार की मदद का आरोप भी लगाया है. यही नहीं, वसुंधरा राजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है. इस वक्त रालोपा, एनडीए में शामिल है और उपचुनाव में बीजेपी ने खींवसर विधानसभा सीट समझौते के तहत रालोपा को दी थी. इस सीट पर हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हरेन्द्र मिर्धा को कांटे की टक्कर में हराया था.

इसके बाद, राजस्थान के नागौर से सांसद और रालोपा के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करने का आरोप लगाया और भाजपा नेतृत्व से दोनों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस उम्मीदवार की मदद की थी. याद रहे, नागौर लोकसभा सीट पर हनुमान बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी. लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी का रालोपा के साथ गठबंधन था.

बेनीवाल ने अपने ट्वीट में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया सहित पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी टैग किया है.

उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले भी बेनीवाल ने वसुंधरा राजे के बंगले को खाली नहीं कराए जाने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर कहा था कि ये दोनों मिले हुए हैं.

उनका तो यह भी कहना था कि अगर बीजेपी वसुंधरा राजे को पार्टी में कोई महत्व देखती है, तो वे अपना रास्ता अलग कर लेंगे.हनुमान बेनीवाल पहले बीजेपी के एमएलए थे, लेकिन तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे से सियासी अनबन होने के बाद उन्होंने अपनी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बना ली थी. 

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं