लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद ने शायराना अंदाज में संवेदनशील मुद्दों को उठाया, सोनिया और राहुल गांधी ने थपथपाई मेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 18:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पश्चिम दिल्ली से निर्वाचित हंसराज ने कहा कि दिल्ली में नौजवान नशे की चपेट में आ रहे हैं.हंसराज ने सूफीवाद का जिक्र करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि एक दिन सबको दुनिया से जाना है.

भाजपा सांसद हंसराज हंस ने आज लोकसभा में शायराना अंदाज में अपनी बात रखते हुए नौजवानों के नशे की चपेट में आने और सीवर में काम करते हुए सफाईकर्मियों की मौत के मुद्दे उठाए, जिस पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी मेजें थपथपाईं.

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान हंसराज हंस ने पहली बार सदन में अपनी बात रखी. उन्होंने सूफीवाद, पंजाब एवं दिल्ली में नौजवानों के नशे की गिरफ्त में आने और सफाईकर्मियों की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरा सदन इस पर ध्यान दे. उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुनानक देव और कई बड़े सूफी संतों की धरती रही है, लेकिन पहले आतंकवाद और अब नशा इसे नुकसान पहुंचा रहा है.

उत्तर-पश्चिम दिल्ली से निर्वाचित हंसराज ने कहा कि दिल्ली में नौजवान नशे की चपेट में आ रहे हैं और यह सबकी जिम्मेदारी है कि नौजवानों की जिंदगी बचाएं. उन्होंने कहा कि सीवर में सफाईकर्मियों की मौत हो जाती है और उन पर कोई ध्यान नहीं देता, लेकिन पहली बार हमारे 'महबूब प्रधानमंत्री' नरेंद्र मोदी ने गरीबों की फिक्र की है. हंसराज ने सूफीवाद का जिक्र करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि एक दिन सबको दुनिया से जाना है और जाति, धर्म और धन सबकुछ यहीं छूट जाएगा.

 

अपना भाषण खत्म करने पर उन्होंने 'भारत माता की जय' का नारा लगाया जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  ने कहा कि आप नए सदस्य हैं, लेकिन इस तरह से सदन में नारे नहीं लगा सकते. हंसराज का भाषण खत्म होने पर सत्तापक्ष के सदस्यों के साथ ही सोनिया और राहुल सहित विपक्षी सदस्यों ने भी मेजें थपथपाईं. 

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो