लाइव न्यूज़ :

हंसराज कॉलेज ने आरटी-पीसीआर जांच केंद्र बनाया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज ने बुधवार को अपने परिसर में कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच केंद्र खोला।

कॉलेज की प्रधानाचार्य रमा शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आईसीएमआर और एनएबीएल ने इस प्रयोगशाला को मंजूरी दी है। ‘जेआईटीएम स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ मिलकर कॉलेज ने इसे तैयार किया है। जांच केंद्र हर किसी के लिए खुला रहेगा।’’

शर्मा ने नौ मई को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर कॉलेज के छात्रावास को कोविड-19 मरीजों के लिए 100 बिस्तरों का स्वास्थ्य केंद्र बनाने की पेशकश दी थी।

उन्होंने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को कोविशील्ड टीका लगाने के लिए कॉलेज में टीकाकरण केंद्र बनाए जाने का भी अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘शिवाजी कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय का स्वास्थ्य केंद्र कोवैक्सीन लगा रहा है तो हमने सोचा कि हम अपने परिसर में कोविशील्ड लगा सकते हैं लेकिन अगर हमें कोविशील्ड ओर कोवैक्सीन दोनों दिए जाते हैं तो हम खुश होंगे।’’

उन्होंने बताया कि कॉलेज के करीब आठ-दस कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लेकिन अब वे स्वस्थ हो चुके हैं।

शर्मा ने पत्र में कहा था, ‘‘हंसराज कॉलेज जरूरत पड़ने पर हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है। हंसराज कॉलेज में एक छात्रावास हैं जिसमें 200 लोग रहते है। हम इस छात्रावास को 100 बिस्तरों वाले आईसीयू केंद्र में बदलने के लिए तैयार हैं क्योंकि कोविड-19 मरीजों को अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल रहे हैं और इससे बेचैनी पैदा हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?