लाइव न्यूज़ :

हंसा ने टीवी चैनलों के साथ वाणिज्यिक हितों संबंधी सूचना छिपाई: पुलिस

By भाषा | Updated: November 25, 2020 01:13 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर मुंबई की एक अदालत में कथित टीआरपी घोटाला मामले में मंगलवार को दायर पुलिस के आरोप पत्र में कहा गया है कि हंसा रिसर्च की होल्डिंग कंपनी के विभिन्न टीवी चैनलों के साथ वाणिज्यिक हित हैं, लेकिन उसने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के साथ यह सूचना साझा नहीं की।

कथित टीआरपी घोटाले की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा के विशेष जांच दल ने मजिस्ट्रेट की अदालत में 1,400 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया।

दस्तावेजों में कहा गया है कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि हंसा रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड की नियंत्रक कंपनी हंसा विजन प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न टीवी चैनलों के साथ वाणिज्यिक हित हैं, लेकिन उसने बार्क को यह जानकारी नहीं दी।

कथित टीआरपी घोटाला पिछले महीने तब सामने आया था, जब रेटिंग एजेंसी बार्क ने ‘हंसा रिसर्च ग्रुप’ के जरिए यह शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ टेलीविजन चैनल टीआरपी के आंकड़ों में हेरफेर कर रहे हैं।

‘व्यूअरशिप डेटा’ (कितने दर्शक कौन सा चैनल देख रहे हैं और कितने समय तक देख रहे हैं) दर्ज करने के लिए मापक यंत्र लगाने की जिम्मेदारी ‘हंसा’ को दी गई थी।

टीआरपी काफी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस पर चैनलों का विज्ञापन राजस्व निर्भर करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos