लाइव न्यूज़ :

हंस महिला एफसी ने दिल्ली फुटबॉल लीग जीती

By भाषा | Updated: April 10, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल हंस महिला एफसी ने शनिवार को होप्स एफसी को 1-0 से हराकर फुटबॉल दिल्ली लीग खिताब अपने नाम किया।

अम्बेडकर स्टेडियम में खेले गये इस फाइनल मुकाबले में अनुष्का सैमुअल ने हंस महिला फुटबॉल क्लब के लिये विजयी गोल दागा।

फाइनल में ‘हीरो ऑफ द मैच’ दीपिका वेंकटेश रहीं जबकि अवेका सिंह को ‘गोल्डन बूट विनर’ घोषित किया गया जिन्होंने आठ मैचों में 27 गोल दागे।

‘गोल्डन ग्लव’ विजेता वंशिका राणा रहीं। लीग में पांच ‘एमर्जिंग’ खिलाड़ियों में रूचिका यादव, गोरवी रावत, नेहा, लावण्या और वर्षिका का चयन किया गया।

विजेता टीम को ट्राफी के अलावा 50,000 रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी जबकि उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 25,000 रूपये मिले।

फुटबॉल दिल्ली वुमैन्स लीग 2020-21 22 मार्च को शुरू हुई थी जिसमें 20 सदस्य क्लबों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन जवाहर लाल नेहरू और अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों