लाइव न्यूज़ :

हिरन मौत मामले की जांच एनआईए को सौंपना एवीए सरकार के लिये झटके की बात नहीं: राउत

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:13 IST

Open in App

मुंबई, 20 मार्च शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि ठाणे के रहने वाले कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले की जांच एनआईए को सौंपना मुंबई पुलिस या महाराष्ट्र सरकार के लिये झटके की बात नहीं है।

राउत ने नासिक में पत्रकारों से कहा, ''विस्फोटक से लदी एसयूवी कार मिलने और मनसुख हिरन की मौत के मामले की जांच एनआईए को सौंपने की कोई जरूरत नहीं थी। आतंकवाद-रोधी दस्ता और मुंबई पुलिस इन मामलों की जांच करने में सक्षम हैं।''

उन्होंने कहा, ''बहरहाल, केन्द्र सरकार महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को घेरने के मौके तलाश रही है। आप चाहें तो सीआईए या केजीबी से इस मामले की जांच करा लें...इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह मुंबई पुलिस या एमवीए सरकार के लिये झटका नहीं है।''

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में स्थित उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट 25 फरवरी को विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो कार मिली थी। बाद में पांच मार्च को इस कार के मालिक हिरन का शव ठाणे में मिला था। हिरन की मौत के मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस कर रही थी, लेकिन बाद में इसे एनआईए को सौंप दिया गया था।

विस्फोटक मिलने के मामले की जांच कर रही एनआईए ने मुंबई पुलिस के सहायक निरीक्षक सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है। हिरन की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति की रहस्यमय मौत के मामले में वाजे का हाथ है।

परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बारे में राउत ने कहा , ''मुंबई पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। पुलिस महकमे में फेरबदल उन गलतियों को सुधारने के लिये किया गया है, जो हो सकता है कि हुई हों।''

सचिन वाजे मामले से निपटने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे सिंह का बुधवार को तबादला कर दिया गया था। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे