लाइव न्यूज़ :

एल्गार परिषद मामले को एनआईए को सौंपे जाने का सरकार बदलने से कोई संबंध नहीं: केंद्र ने अदालत में कहा

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:00 IST

Open in App

मुंबई, तीन अगस्त केंद्र सरकार ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय में कहा कि एक बड़ी, अखिल भारतीय साजिश का पर्दाफाश करने के लिए एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपा गया था और इसका महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन से कोई लेना-देना नहीं है।

इस मामले के सम्बन्ध में गिरफ्तार मानवाधिकार वकील सुरेंद्र गाडलिंग और कार्यकर्ता सुधीर धवले की ओर से उच्च न्यायालय में दायर याचिका के जवाब में केंद्र सरकार ने हाल में हलफनामा दायर किया था। उक्त याचिका में जनवरी 2020 में लिए गए उस फैसले को चुनौती दी गई थी जिसमें मामले की जांच पुणे पुलिस से एनआईए को सौंप दी गई।

वकील एस बी तालेकर के जरिये पिछले साल दायर की गई याचिका में कहा गया था कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाने के बाद केंद्र ने मामले को एनआईए को सौंपा इसलिए यह निर्णय राजनीति से प्रेरित था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आतंकवाद रोधी एवं चरमपंथ रोधी विभाग के अवर सचिव की ओर से दायर हलफनामे में कहा गया, “इसका खंडन किया जाता है कि सरकार बदलने के कारण जांच स्थानांतरित की गई। सरकार बदलने से एनआईए को जांच सौंपे जाने का कोई लेनादेना नहीं है।”

यह भी कहा गया कि याचिका गलत इरादे से और परेशान करने के लिए दायर की गई। हलफनामे में कहा गया, “यह उजागर हुआ है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के वरिष्ठ नेता एल्गार परिषद के आयोजकों के संपर्क में थे और उनका इरादा माओवाद/नक्सलवाद का प्रसार करना और अवैध गतिविधियों को प्रोत्साहन देना था।”

सरकार की ओर से दायर हलफनामे के अनुसार, “मामला असाधारण रूप से गंभीर था और यह न केवल पुणे जिले में बल्कि भारत के बहुत से क्षेत्रों में फैला है” इसलिए आरोपियों की अखिल भारतीय साजिश का खुलासा करने के लिए गहन जांच की जरूरत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव