लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी मामला सीबीआई को सौंपना हल नहीं हो सकता : न्यायालय

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर लखीमपुर खीरी में चार किसानों सहित आठ लोगों की "निर्मम" हत्या मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से असंतोष जताते हुए उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई को हस्तांतरित करना "हल नहीं हो सकता है।"

इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और उच्चतम न्यायालय ने उनके खिलाफ राज्य पुलिस के कथित नरम रवैए पर गौर किया।

प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य को "किसी अन्य एजेंसी द्वारा जांच करने के विकल्प" पर विचार करने को कहा। हालांकि पीठ ने मौखिक रूप से जांच केंद्रीय एजेंसी को हस्तांतरित करने के खिलाफ टिप्पणी की।

पीठ ने कहा, ‘‘श्रीमान (हरीश) साल्वे, हम आपका सम्मान करते हैं। हमें उम्मीद है कि राज्य जरूरी कदम उठाएगा। मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर हम कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।’’

पीठ ने कहा, ‘‘दूसरा, सीबीआई भी कारणों का कोई हल नहीं है, आप कारण जानते हैं ... हमारी दिलचस्पी भी सीबीआई में नहीं है क्योंकि ऐसे लोग हैं जो ... इसलिए बेहतर होगा कि आप कोई और तरीका निकालें। हम अवकाश के तुरंत बाद इस पर गौर करेंगे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें अपना हाथ रोक कर रखना चाहिए। उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए ...।’’

पीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली भी शामिल हैं।

सुनवाई के दौरान पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील साल्वे से पूछा कि क्या मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोई अनुरोध किया गया है। साल्वे ने कहा कि ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया है और अदालत इस पहलू से निपट सकती है।

वरिष्ठ वकील ने कहा, "कृपया अदालत के पुन: खुलने पर इस पर विचार करें। यदि आप प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं, तो इसे सीबीआई को सौंप दें।"

पीठ ने हालांकि कहा कि सीबीआई जांच कोई समाधान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण