लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हथगोला फटा, तीन बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:57 IST

Open in App

पेशावर, छह जनवरी पाकिसन के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक हथगोले में विस्फोट हो गया जिससे इस घटना में तीन मासूम भाइयों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । हादसे के वक्त सभी बच्चे उस लावारिस हथगोले के साथ खेल रहे थे ।

पेशावर सदर सर्कल के पुलिस अधीक्षक वकार अहमद ने बताया कि पेशावर शहर के उपनगर जंगाली इलाके में एक मैदान में बच्चों के समूह को यह हथगोला मिला ।

अहमद ने बताया कि बच्चों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह क्या है और वे इसके साथ खेलने लगे कि अचानक यह फट गया ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन की इलाज के दौरान मौत हो गयी ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हथगोला बेहद तेज आवाज के साथ फट गया । पुलिस मौके पर पहुंच गयी और अन्य लावारिस हथगोले बरामद करने के उद्देश्य से उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया ।

अफगानिस्तान से लगने वाले इस प्रांत में आतंकवादियों की मौजूदगी बड़े पैमाने पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos