Hamirpur bypolls Election Results 2024 LIVE: 1571 वोट से जीते आशीष शर्मा, भाजपा ने कांग्रेस को हराया, विधानसभा पहुंचीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर
By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2024 13:20 IST2024-07-13T13:11:09+5:302024-07-13T13:20:18+5:30
Hamirpur bypolls Election Results 2024 LIVE: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

file photo
Hamirpur bypolls Election Results 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव हुआ था और आज मतगणना हुआ। हमीरपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशीष शर्मा ने बाजी मार ली। शर्मा 1571 वोट से जीत गए हैं। आशीष शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा को हराया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशीष शर्मा को 27041 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र को 25470 वोट मिले। निर्दलीय को 74 और नोटा को 174 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
#WATCH | Kangra, Himachal Pradesh: On winning the Dehra assembly by-polls, CM Sukhvinder Singh Sukhu's wife Kamlesh Thakur says, "The party leaders and workers worked day and night for this day... I will give all credit to the people who stood by the party throughout... I am… pic.twitter.com/kbbmH2iOhW
— ANI (@ANI) July 13, 2024
राज्य निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की तीन सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 71 प्रतिशत मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की जारी मतगणना में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव जीत गई हैं। अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है।
कमलेश ठाकुर ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह को 9399 वोट से हराया। नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा सीट पर सुबह आठ बजे से मतगणना हुआ था। तीनों सीट पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था। नालागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बावा 6870 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर की हार तय है।
#WATCH | Shimla: On Congress leading on two out of three assembly seats in Himachal Pradesh, CM Sukhvinder Singh Sukhu says, "People of Himachal gave us 40 seats in 2022... The kind of poaching that happened in state politics in the past, people have given a befitting reply for… pic.twitter.com/P3NHiYDrxD
— ANI (@ANI) July 13, 2024