लाइव न्यूज़ :

इजराइल पर हमास द्वारा रॉकेट दागना स्पष्ट रूप से युद्ध अपराध है : मानवाधिकार समूह

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:07 IST

Open in App

यरूशलम, 12 अगस्त (एपी) इजराइल के साथ 11 दिनों तक चले युद्ध के दौरान फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा दागे गए हजारों रॉकेट ‘‘युद्ध के नियमों का उल्लंघन हैं और यह युद्ध अपराध है।’’ यह बात बृहस्पतिवार को ह्यूमन राइट्स वाच (एचआरडब्ल्यू) ने कही।

न्यूयॉर्क के मानवाधिकार समूह ने हमास के रॉकेट हमले की जांच की जिसमें इजराइल के 12 नागरिक मारे गए थे। एक अन्य हमले की भी जांच की जिसमें गाजा पट्टी के अंदर सात फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई।

इजराइल के खिलाफ युद्ध अपराध का आरोप लगाने के कारण एचआरडब्ल्यू हमेशा से इजराइल एवं इसके समर्थकों की आलोचनाओं के जद में रहा लेकिन इस रिपोर्ट से अधिकतर कानूनी विशेषज्ञ एवं इजराइल सहमत हैं कि फलस्तीन के आबादी वाले इलाकों से बेतरतीब रॉकेट दागकर इजराइल के नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

ह्यूमन राइट्स वाच के पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका के कार्यवाहक निदेशक इरिक गोल्डस्टीन ने बयान जारी कर कहा, ‘‘मई में लड़ाई के दौरान फलस्तीनी सशस्त्र समूहों ने इजराइल के शहरों की तरफ हजारों बेतरतीब रॉकेट हमले कर युद्ध के नियमों का उल्लंघन किया।’’

इस समूह ने पिछले महीने तीन इजराइली हवाई हमलों की जांच के बाद एक रिपोर्ट जारी कर इजराइली सेना पर संघर्ष के दौरान ऐसे हमले करने के आरोप लगाए ‘‘जो युद्ध अपराध थे।’’ इन हमलों में फलस्तीन के 62 नागरिक मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह