लाइव न्यूज़ :

केरल में बाढ़ की विभीषिका के बीच संचार दुरुस्त रखने के लिए तैयार हैं हैम रेडियो संचालक

By भाषा | Updated: October 20, 2021 13:04 IST

Open in App

त्रिशूर, 20 अक्टूबर मध्य केरल में लगातार हो रही बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से उपजी विपदा के बीच ‘हैम रेडियो’ चलाने वाले लोगों ने त्रिशूर जिले में बिना शोर-शराबे के अपना काम शुरू कर दिया है। इस आशंका से हैम रेडियो स्टेशन बनाये गए हैं कि यदि प्राकृतिक आपदा के कारण संचार के पारंपरिक माध्यम काम करना बंद देते हैं तो ऐसी स्थिति में हैम रेडियो के जरिये संपर्क बरकरार रखा जा सकेगा।

त्रिशूर जिला प्रशासन ने बारिश के कारण संचार व्यवस्था ठप होने की स्थिति में राहत कार्यों में समन्वय के लिए हैम रेडियो संचालकों का सहारा लेने की बात कही है।

मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी और हैम रेडियो संचालक सारचन्द्रन सी एस ने पीटीआई-भाषा से कहा, “प्राकृतिक आपदा के समय संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखना एक बड़ी चुनौती होती है। भारी बाढ़ के समय कई दिनों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने की आशंका बनी रहती है जिससे मोबाइल फोन समेत संचार व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।”

उन्होंने कहा कि यह मूल रूप से एक शौकिया और अव्यवसायिक रेडियो सेट है जिसका उपयोग संदेशों के गैर-व्यावसायिक आदान-प्रदान, निजी मनोरंजन, आत्म-प्रशिक्षण, आपातकालीन संचार आदि के लिए किया जाता है।

सारचन्द्रन उन 10 हैम रेडियो संचालकों में से एक हैं जिन्हें त्रिशूर जिला प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति में संचार व्यवस्था संभालने के लिए नियुक्त किया है। सभी संचालकों को केंद्र सरकार से ‘एमैच्योर स्टेशन इंडिविजुअल ऑपेरटर’ लाइसेंस जारी किया गया है।

त्रिशूर जिले के सभी तालुका कार्यालय फिलहाल रेडियो सुविधा से जुड़े हैं ताकि संचार के सभी माध्यमों के ठप होने की स्थिति में आपातकालीन सेवाओं से संपर्क किया जा सके और जानकारी साझा की जा सके। वर्ष 2018 में आई बाढ़ के दौरान भी हैम रेडियो संचालकों की सेवा ली गई थी।

सारचन्द्रन ने कहा, “राज्य में बाढ़ की स्थिति थी, इसलिए ज्यादातर इलाकों में बिजली नहीं थी। इससे मोबाइल से संपर्क करना संभव नहीं था। जिला प्रशासन ने हमारी सेवा मांगी। 40 से ज्यादा हैम रेडियो संचालकों ने काम किया और उस साल लगभग दो हजार लोगों की सहायता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी