लाइव न्यूज़ :

कार में आग लगने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: November 22, 2020 15:58 IST

Open in App

एटा, 22 नवंबर एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हाईवे पर बीती रात कायमगंज से कासगंज जा रही एक बैगन आर कार डिवाइडर और इसके बाद बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई और उसमें सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों को डायल 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय एटा में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत होने की वजह से रात को ही आगरा रेफर कर दिया गया।

जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार/रविवार की दरम्‍यानी रात लगभग साढे़ तीन बजे फर्रुखाबाद के तहसील कायमगंज निवासी दुर्गेश पुत्र सुरेश चन्द्र सैनी, विपन कुमार पुत्र रामकिशन, करन पुत्र दिलीप कुमार सैनी, हरसू पुत्र रवि सैनी, रंजीत पुत्र महेश चन्द्र सैनी, कुमारी पूजा पुत्री रामू कार में लगी आग से जलने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कार में रात साढे तीन बजे आग लगने से कार सवार बाल बाल बच गये किंतु सभी आग की चपेट में आने से जल गये हैं।

उन्होंने बताया कि कार सवार कायमगंज से कासगंज किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

सिंह ने बताया कि कार में गैस का सिलेंडर भी लगा था।

उन्‍होंने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी या गैस सिलेंडर से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे