लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: कानपुर में 2 विदेशी समेत तबलीगी जमात के आधे दर्जन लोग कोरोना से संक्रमित, 6 इलाके रेड जोन घोषित

By भाषा | Updated: April 5, 2020 13:45 IST

जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने रविवार को बताया कि चमनगंज स्थित हलीम प्राइमरी मस्जिद, कर्नलगंज की हुमायूं मस्जिद, बाबू पुरवा की सफा मस्जिद, सजेती की बड़ी मस्जिद और नौबस्ता तथा घाटमपुर को रेड जोन घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि रेड जोन घोषित किए गए इलाकों को संक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि रेड जोन घोषित किए गए इलाकों के एक किलोमीटर के दायरे में अवरोधक लगाए गए हैं।

कानपुरकानपुर जिले में दो विदेशी नागरिकों समेत तबलीगी जमात के छह सदस्यों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले के छह इलाकों को 'रेड जोन' घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने रविवार को बताया कि दो विदेशी नागरिकों समेत तबलीगी जमात के छह सदस्यों के पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संबंधित इलाके के एक किलोमीटर के दायरे को रेड जोन घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि चमनगंज स्थित हलीम प्राइमरी मस्जिद, कर्नलगंज की हुमायूं मस्जिद, बाबू पुरवा की सफा मस्जिद, सजेती की बड़ी मस्जिद और नौबस्ता तथा घाटमपुर को रेड जोन घोषित किया गया है। तिवारी ने बताया कि रेड जोन घोषित किए गए इलाकों को संक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं।

साथ ही इन क्षेत्रों में लोगों के आवागमन पर भी सख्ती से पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है औ गैर कानूनी तरीके से एकत्र होने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि रेड जोन घोषित किए गए इलाकों के एक किलोमीटर के दायरे में अवरोधक लगाए गए हैं।

इस बीच, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक शुक्ला ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शिरकत करके 31 लोग कानपुर लौटे थे जिनमें से छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से 22 लोगों को लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं नौ अन्य लोग उर्सला अस्पताल में भर्ती हैं। जिला प्रशासन ने उन सभी लोगों से सामने आकर कोविड-19 की जांच कराने की अपील की है जो तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकानपुरउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित