लाइव न्यूज़ :

चाईबासा में पीएलएफआई के आधा दर्जन नक्सली हथियार समेत गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 2, 2021 00:37 IST

Open in App

चाईबासा, एक मई झारखंड के चाईबासा जिले में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापा मारकर टेबो थाना क्षेत्र के गवई ग्राम से पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन के आधा दर्जन नक्सलियों को हथियार और गोलाबारूद के साथ धर दबोचा। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

चाईबासा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने टेबो थाना क्षेत्र के गवई ग्राम के होरोगदा टोले से यह गिरफ्तारियां कीं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान हरिसिंह साण्डीपूर्ति गिरोह के मंका सालुकी, सनिका बोदरा, सुदर्शन सोय, शिवा, डेवरा हेंब्रम और संजय बोदरा के रूप में की गयी है।

उनके पास से एक देसी कार्बाइन, नौ मिमि की गोलियां, बारूद, नक्सली साहित्य आदि बरामद किया गया है।

पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि हाल की अनेक नक्सली घटनाओं में उनका हाथ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी