लाइव न्यूज़ :

मथुरा में आधा दर्जन न्यायिक अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमित,मंगलवार को बंद रहेंगे सभी न्यायालय

By भाषा | Updated: April 13, 2021 00:38 IST

Open in App

मथुरा, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में तकरीबन आधा दर्जन न्यायिक अधिकारियों के कोराना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद जिला न्यायाधीश ने मंगलवार को जनपद के सभी न्यायालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। चूंकि अगले दिन बुधवार को आंबेडकर जयंती के चलते अवकाश रहेगा, इसलिए सभी न्यायालय पुनः 15 अप्रैल को ही खुलेंगे।

गौरतलब है कि मथुरा में इन दिनों कोरोना वायरस तेज रफ्तार से फैल रहा है। एक सप्ताह से ज्यादा समय से जनपद में प्रतिदिन सौ से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को तो यह आंकड़ा पौने दो सौ के करीब पहुंच गया था, वहीं सोमवार को 129 नये मामले सामने आये।

इसी के चलते श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित ठा. केशवदेव प्रकरण की सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि अब अगली सुनवाई की तारीख 28 अप्रैल तय की गई है।

इस संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार जनपद न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्र ने कई न्यायिक अधिकारियों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आ जाने के कारण 13 अप्रैल को न्यायालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके कारण जनपद स्तरीय एवं छाता तहसील स्थित सभी न्यायालय मंगलवार को बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र