लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध परिस्थितियों में आधा दर्जन कौओं की मौत : बर्ड फ्लू का अंदेशा गहराया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 14:44 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 10 जनवरी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में आधा दर्जन कौओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद इलाके में बर्ड फ्लू का अंदेशा गहरा गया है ।

अमेठी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एम. पी. सिंह ने बताया कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मजरा सरैयाकनू के कैटी गांव में अलग-अलग स्थानों पर करीब आधा दर्जन कौए संदिग्ध हालात में मृत पाए गए।

उन्होंने बताया कि डाक्टरों को गांव के लिए रवाना कर दिया गया है और वन विभाग की टीम को भी मौके पर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरे कौओं के नमूने जांच के लिये भेजकर कार्यवाही की जा रही है।

कैटी गांव के निवासी शिव बहादुर शुक्ला की मानें तो आधा दर्जन से अधिक कौए अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध हालात में मरे पाए गए। लोगों को अंदेशा है कि गांव में बर्ड फ्लू का खतरा पैदा हो गया है।

हालांकि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि जब तक जांच रिपोर्ट न आ जाए तब तक बर्ड फ्लू की मौजूदगी के बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है