लाइव न्यूज़ :

हलाल विवाद: डीवाईएफआई ने केरल में ‘फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम आयोजित किया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 23:06 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 नवंबर माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई ने भाजपा और संघ परिवार के संगठनों पर केरल में हलाल भोजन बेचने वाले होटलों में तेज वृद्धि पर एक ‘गलत अभियान’ चलाकर धर्म को भोजन के साथ मिलाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एक ‘‘फूड स्ट्रीट’’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

वाम युवा संगठन ने केरल में हाल के दिनों में इस तरह के रेस्तरां के कथित रूप से बढ़ने के खिलाफ संगठनों के अभियान को लेकर चल रहे विवाद के बीच ‘फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

पूर्व लोकसभा सदस्य डा. सेबेस्टियन पॉल ने कोच्चि में आयोजित ‘फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोच्चि में आयोजित ‘फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम में बीफ, पोर्क, चिकन और बिरयानी समेत कई तरह के व्यंजन तैयार किये गए।

डीवाईएफआई के प्रदेश अध्यक्ष एस. सतीश ने दावा किया कि हजारों लोगों ने विभिन्न जिला केंद्रों पर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और घोषणा की कि भाजपा और संघ परिवार से जुड़े संगठनों के समाज में भोजन के नाम पर दरार पैदा करने के एजेंडे को ‘‘परास्त’’ किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने मंगलवार को नयी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि केरल में इस्लामी चरमपंथ और आतंक के उदय पर कोई रोक नहीं है और पूरा राज्य हलाल मांस की दुकानों से भर गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों वी मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर की मौजूदगी में कहा था, ‘‘... केरल सीरिया बनने के करीब आ रहा है, यह आम आदमी की आम भावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग