लाइव न्यूज़ :

एचएएल वर्ष 2022-23 तक पहले चार एलयूएच का निर्माण करेगा: सरकार

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर सरकारी उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) वर्ष 2022-23 तक सीमित श्रृंखला के उत्पादन के तहत चार हल्के हेलीकॉप्टर (एलयूएच) का निर्माण करेगी।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह भी कहा कि वर्ष 2023-24 तक आठ और एलयूएच बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शुरुआती चार हेलीकॉप्टर के कोटे में से दो-दो भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के पास जाएंगे, जबकि दोनों बलों को सीमित श्रृंखला के उत्पादन के दूसरे किश्त में से चार-चार एलयूएच मिलेंगे।

इस महीने की शुरुआत में, रक्षा मंत्रालय ने एचएएल से लगभग 1,500 करोड़ रुपये में 12 एलयूएच की खरीद को मंजूरी दी थी।

एलयूएच को सशस्त्र बलों द्वारा संचालित किए जा रहे चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों के पुराने बेड़े के प्रतिस्थापन के रूप में डिजाइन और विकसित किया गया है।

स्वदेशी रूप से विकसित एलयूएच 3-टन श्रेणी में एक नई पीढ़ी का हेलीकॉप्टर है जिसमें मल्टी-फंक्शन डिस्प्ले (एमएफडी) के साथ ग्लास कॉकपिट जैसी अत्याधुनिक तकनीक है और यह सिंगल टर्बोशाफ्ट इंजन द्वारा संचालित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह